You are here
Home > Breaking न्यूज़ > अशोका इंस्टीट्यूट 11 अगस्त से मनाएगा अमृत महोत्सव, आजादी के जांबाज सिपाहियों को याद करते हुए निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा  

अशोका इंस्टीट्यूट 11 अगस्त से मनाएगा अमृत महोत्सव, आजादी के जांबाज सिपाहियों को याद करते हुए निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा  

वाराणसी। आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर अशोका इंस्टीट्यूट 12 अगस्त से अमृत महोत्सव मनाएगा। इस उपलक्ष्य में अशोका इंस्टीट्यूट में 11 से 17 अगस्त तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और गौरव के अभिसरण को एक युवा,  नए और आत्मनिर्भर भारत की आकांक्षाओं एवं सपनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

अशोका इंस्टीट्यूट कि निदेशक डा.सारिका श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है, जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करने के लिए है। यह महोत्सव भारत के लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को अपनी विकासवादी यात्रा में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को सक्षम करने की शक्ति और क्षमता भी है। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में जागरूकता के लिए प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि “आज़ादी का अमृत महोत्सव” की आधिकारिक यात्रा 12 मार्च, 2021 को शुरू हुई थी, जो मार्च 2023 तक चलेगी।

डा.श्रीवास्तव ने बताया कि अशोका इंस्टीट्यूट में 11 अगस्त को जश्न-ए-आजादी पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स के बीच फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसी दिन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सेल्फी विद फ्लैग, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 अगस्त को रंगारंग कायक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अशोका इंस्टीट्यूट भारत के वीर सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता है। इस कार्यक्रम का मकसद स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करना और आजादी के आंदोलन से जुड़े देशभक्ति के उत्साह को फिर से जागृत करना है।

Amit Patel
Editor

Leave a Reply

Top