विद्या वाचस्पति ( पी एच डी) की मानद उपाधि से सम्मानित हुई जिले की हिन्दी- भोजपुरी साहित्यकार News by Amit Patel - December 31, 2022December 31, 20220 हिन्दी संस्थान लखनऊ से भिखारी ठाकुर सर्जना सम्मान से सम्मानित भोजपुरी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुमन सिंह को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्या वाचस्पति ( पी एच डी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान हिन्दी और भोजपुरी साहित्य के सतत संवर्धन की दिशा में अनवरत कार्य करते रहने के लिए दिया गया। बताते चलें डॉ सुमन सिंह की अब तक एक कहानी संग्रह, दो साक्षात्कार संग्रह (हिन्दी ,भोजपुरी) और एक ललित व्यंग संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक वे हिन्दी की 5 किताबों के सम्पादन सहित ऐतिहासिक 'भोजपुरी साहित्य में महिला रचनाकारों की भूमिका' के सम्पादन टीमकी सदस्य भी रही हैं। विगत 5 वर्षों से भोजपुरी साहित्य सरिता भोजपुरी मासिक पत्रिका की कार्यकारी सम्पादक