You are here
Home > News > विद्या वाचस्पति ( पी एच डी) की मानद उपाधि से सम्मानित हुई जिले की हिन्दी- भोजपुरी साहित्यकार

विद्या वाचस्पति ( पी एच डी) की मानद उपाधि से सम्मानित हुई जिले की हिन्दी- भोजपुरी साहित्यकार

हिन्दी संस्थान लखनऊ से भिखारी ठाकुर सर्जना सम्मान से सम्मानित भोजपुरी की सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ सुमन सिंह को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा विद्या वाचस्पति ( पी एच डी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान हिन्दी और भोजपुरी साहित्य के सतत संवर्धन की दिशा में अनवरत कार्य करते रहने के लिए दिया गया। बताते चलें डॉ सुमन सिंह की अब तक एक कहानी संग्रह, दो साक्षात्कार संग्रह (हिन्दी ,भोजपुरी) और एक ललित व्यंग संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक वे हिन्दी की 5 किताबों के सम्पादन सहित ऐतिहासिक ‘भोजपुरी साहित्य में महिला रचनाकारों की भूमिका’ के सम्पादन टीमकी सदस्य भी रही हैं। विगत 5 वर्षों से भोजपुरी साहित्य सरिता भोजपुरी मासिक पत्रिका की कार्यकारी सम्पादक भी हैं। इसके साथ ही कई पत्रिकाओं के सम्पादन टीम के सक्रिय सदस्य भी हैं, जिसमें सर्वभाषा त्रैमासिक पत्रिका और भोजपुरी संगम विशेष उल्लेखनीय हैं। अब तक दर्जनों पुस्तकों की भूमिका, दो दर्जन से अधिक पुस्तकों की समीक्षा के साथ कई साझा संग्रहों में उनकी उपस्थिति को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Top