क्रिसमस के रंग में रंगा अशोका इंस्टीट्यूट – धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार Breaking न्यूज़ स्पेशल न्यूज़ by Amit Patel - December 24, 2021December 24, 20210 वाराणसी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट, क्रिसमस के रंग में रंग गया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स और टीचर्स ने मिलकर केक काटा और एक दूसरे को उपहार दिए। अशोका इंस्टीट्यूट के टीचर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स ने एक दूसरे को बधाइयां दी।अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य ने समारोह में कहा कि क्रिसमस प्रेम बांटने का पर्व है। यह प्रेम हमें आपस में भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है। क्रिसमस यह भी संदेश देता है कि हमें अपने आस-पास शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही हमें एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ डटकर आवाज बुलंद करना चाहिए। धैर्य और आत्मबल हमारी ताकत है। देश की तरक्की और उत्थान के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है।अशोका इंस्टीट्यूट की निदेशक सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। यीशु मसीह वह व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई और मानव जाति को क्षमा का पाठ पढ़ाने के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया था। क्रिसमस ऐसा पर्व है जो सर्दियों के मौसम में जीवन में खुशी और उत्साह का संचार पैदा करता है। साथ ही समाज में संप्रदायिक सद्भाव का संचार करता है।इस मौके पर चेयरमैन अंकित मौर्य, डीन एसएस कुशवाहा, रजिस्ट्रार असीम देव समेत सभी विभागों के अध्यक्ष एवं टीचर्स व स्टूडेंट्स मौजूद थे।